सपा नेता रामसेवक पहलवान गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा जेल
जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक लोधी पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें पुलिस पूछताछ के बाद घर लौटने पर सत्यवीर की मौत हो गई थी। इस पर रामसेवक पहलवान ने पुलिस कप्तान के कार्यालय का घेराव किया था।
पुलिस के मुताबिक, हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। गिरफ्तार रामसेवक पहलवान का मेडिकल परीक्षण कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी सत्यवीर की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने की पूजा, हुआ पथराव












