कुंडा में भाजपाइयों की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बाजार
कुंडा (प्रतापगढ़)। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच कुंडा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। “मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है” जैसे जोशीले नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इस यात्रा की मुख्य अतिथि बहुचर्चित भाजपा नेत्री डॉ. सुमन साहू (दीदी जी) रहीं।
यात्रा पंचवटी से शुरू होकर भगवान तिराहा, सरजू नगर, मेन चौराहा, खैराती रोड, कचहरी रोड होते हुए पुनः पंचवटी में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और स्वच्छता जागरूकता संदेश भी दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डॉ. सुमन साहू ने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को जगाती है, बल्कि यह लोगों को एकजुट कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती है।
कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष राजन मिश्रा, मण्डल प्रभारी सरोज त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष रूपा गौतम, महेश सिंह फौजी, चुन्ना तिवारी, सुरेश तिवारी, मण्डल महामंत्री राजकुमार पाल, सुभाष प्रजापति, मनोज पटेल, कमलाकांत, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पांडेय, सौरभ मोदनवाल, डॉ. अंशुल साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें सपा नेता रामसेवक पहलवान गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में भेजा जेल













