रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा
रायबरेली। वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। पत्थर लगने से ट्रेन का शीशा टूट गया। यह घटना प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय ऊंचाहार के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के अटेंडेंट शिवांशु की तहरीर पर आरपीएफ ऊंचाहार ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें कुंडा में भाजपाइयों की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बाजार












