मुज़फ्फरनगर : पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञाना मार्ग पर देर रात पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो शातिर गौकश घायल हो गए, जिनके पैरों में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बछड़ा, तीन तमंचे और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों पर 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें