प्रतापगढ़ लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रतापगढ़ लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अफीम कोठी के सभागार में निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को उनके दायित्वों, पर्यवेक्षण प्रक्रिया और मतदान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें