प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रामायण पाठ और आरती का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रामायण पाठ और आरती का हुआ आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण पाठ, आरती और विचार गोष्ठियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों और पावन विचारों को याद किया गया।

कार्यक्रमों में महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने, उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने तथा सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को महर्षि वाल्मीकि जी के योगदान और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें