प्रतापगढ़ में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बैठक, आज ही आपत्ति व सुझाव देने की अपील
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को एनआईसी सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत सूची को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत आज ही अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा तक कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होने पर मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।











