मोती सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर पट्टी में खुशी

मोती सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर पट्टी में खुशी

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा पट्टी।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पट्टी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ को सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि मोती सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा में योगदान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने को उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होने की जानकारी दी गई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने का कार्यक्रम बताया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मां बेल्हा देवी से मोती सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें