प्रतापगढ़ में PM किसान सम्मान निधि योजना में सेंध लगाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में PM किसान सम्मान निधि योजना में सेंध लगाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कुंडा तहसील का संविदा ऑपरेटर भी गिरफ्तार, आईफोन समेत कई महंगे मोबाइल, लैपटॉप और बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ की टीम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सेंध लगाने वाले कथित अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कुंडा तहसील के एक संविदा ऑपरेटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से Apple iPhone 16 Pro, Samsung S25, Vivo V29 Pro के दो मोबाइल, Realme 8 मोबाइल, HP और Acer कंपनी के लैपटॉप तथा बायोमेट्रिक डिवाइस सहित बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई के बाद योजना में कथित सेंधमारी से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में गिरोह के काम करने के तरीके, अन्य लोगों की संलिप्तता और धोखाधड़ी की कुल रकम से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें