प्रयागराज जमीन में दबे मिले नोटों से भरे तीन ड्रम, करोड़ों की नकदी मिलने की सूचना से हड़कंप

प्रयागराज जमीन में दबे मिले नोटों से भरे तीन ड्रम, करोड़ों की नकदी मिलने की सूचना से हड़कंप!

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस की छापेमारी, आयकर विभाग कर रहा जांच

प्रयागराज। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए तीन ड्रमों से 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलने का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की नकदी मिलने की शुरुआती जानकारी से इलाके में हलचल मच गई है। हालांकि, बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर बुधवार शाम पुलिस टीम ने मकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान जमीन में दबे तीन ड्रमों से नकदी बरामद होने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम नकदी की गिनती और उसके स्रोत की जांच में जुटी बताई जा रही है।

मामले में राकेश यादव उर्फ महाकाल समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस बरामद नकदी के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल: आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी जमीन के नीचे क्यों छिपाकर रखी गई थी और इसका वास्तविक स्रोत क्या है? जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें