बाबागंज ब्लॉक में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने पशुपालकों को किया जागरूक

 

बाबागंज ब्लॉक में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने पशुपालकों को किया जागरूक

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

बाबागंज, प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक में पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी देकर पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और उनकी आय बढ़ाने के प्रति जागरूक करना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें