ज्योत का पुरवा में 21 नवंबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

ज्योत का पुरवा में 21 नवंबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

आचार्य अमर कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की रसधार, 28 नवंबर को होगा भंडारा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हीरागंज, प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र के हीरागंज रोड स्थित ज्योत का पुरवा गांव में 21 से 29 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर 21 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कथा व्यास आचार्य अमर कृष्ण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय एवं हेमावती पांडेय हैं। उनके संयोजन में आयोजित इस कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, 28 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य यजमान ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें