लखनऊ: STF ने नाकाम की दुर्लभ बाजों की तस्करी, 1.40 करोड़ रुपये की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ: STF ने नाकाम की दुर्लभ बाजों की तस्करी, 1.40 करोड़ रुपये की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता धीरेंद्र कुमार लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजधानी लखनऊ में वन्यजीवों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1.40 करोड़ रुपये कीमत के 7 दुर्लभ बाज बरामद किए हैं। इन बाजों को लखनऊ के रास्ते खाड़ी (गल्फ) देशों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई के दौरान वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम भी STF के साथ मौजूद रही।

मिली जानकारी के अनुसार, STF को लखनऊ से दुर्लभ पक्षियों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर WCCB की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तस्कर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 जिंदा बाज बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

तस्करों के इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य इन बाजों को मुंबई के रास्ते खाड़ी देशों में भेजना था, जहां शिकार और शौक के लिए बाजों की भारी मांग रहती है और इनकी बेहद ऊंची बोली लगाई जाती है।

2 चोटी वाले दुर्लभ बाज भी शामिल

बरामद किए गए 7 बाजों में से 2 बाज ‘चोटी वाले’ (Crested) हैं, जो वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद दुर्लभ और कीमती माने जाते हैं। खाड़ी देशों में विशेष रूप से इन चोटी वाले बाजों की कीमत सामान्य से काफी अधिक होती है।

STF और WCCB की टीमें अब गिरफ्तार तस्कर से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और मुंबई के उस नेटवर्क का पता लगाया जा सके, जिसके जरिए पक्षियों को देश से बाहर भेजा जाता था। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal