कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों का 14 नवंबर को तिलक समारोह, मंत्री संदीप सिंह ने सीएम योगी को दिया निमंत्रण

कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों का 14 नवंबर को तिलक समारोह, मंत्री संदीप सिंह ने सीएम योगी को दिया निमंत्रण

मंडल संवाददाता अमित चौहान अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के परिवार में शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके पौत्र एवं प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और छोटे पौत्र सौरभ सिंह विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। संदीप सिंह का विवाह मेघना और सौरभ सिंह का विवाह अंतरा से तय हुआ है। 14 नवंबर को अलीगढ़ में तिलक समारोह आयोजित होगा। इसी सिलसिले में संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें समारोह का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनकी मां प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह और बहनोई प्रवीण राज सिंह भी मौजूद रहे। संदीप सिंह ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और परिवार के करीबी लोगों के शामिल होने की संभावना है। परिवार में शादी को लेकर उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के गौरवमयी अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal