प्रतापगढ़ में कचरे के ढेर से उठता धुआं बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, प्रदूषण से राहगीर परेशान

प्रतापगढ़ में कचरे के ढेर से उठता धुआं बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, प्रदूषण से राहगीर परेशान

संवाददाता मोहित पाल  प्रतापगढ़। पूरे ईश्वरनाथ से सटे करौंदी पुल के पास नगर पालिका क्षेत्र में जमा कचरे और उससे उठते धुएं के कारण आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कचरे के ढेर से लगातार उठ रहे धुएं से रास्ते से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत और प्रदूषण की समस्या हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कचरे का समय पर निस्तारण कराने और धुएं से निजात दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें