प्रतापगढ़ दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे SP दीपक भूकर और IRS अदिति मोर, बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां

प्रतापगढ़ दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे SP दीपक भूकर और IRS अदिति मोर, बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं उनकी पत्नी IRS अदिति मोर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच मिठाई और पूजन सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

एसपी दंपति ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनकी समस्याएं और जरूरतें भी जानीं। उनके इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पुलिस की वर्दी के साथ मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए एसपी दंपति ने बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें