एटा: 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान आईटीआई पर 79वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह

33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान आईटीआई पर 79वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह

संवाददाता: योगेंद्र सिंह: कासगंज रोड स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान आईटीआई पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े हर्ष और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

अवर अभियंता इंडस्ट्रियल अर्बन श्री ललित कुमार राणा एवं अवर अभियंता इंडस्ट्रियल रूरल श्री रूपेश मथुरिया ने टी.जी.-2 श्री असीम शर्मा तथा लाइन स्टाफ—श्री उमेश, श्री योगेंद्र सिंह, श्री हाकिम सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री नरेन्द्र कपूर, श्री अमित कुमार चौहान एवं श्री रवेंद्र कुमार—के साथ मिलकर ध्वज फहराया।

ध्वज फहराने के बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का वातावरण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान और योगदान को नमन किया गया।

सभी कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ध्वजारोहण स्थल को तिरंगे झंडों, फूलों की मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे वातावरण में उत्सव का विशेष रंग भर गया। इस अवसर पर बच्चों और कर्मचारियों के बीच देशभक्ति के गीत गाए गए और एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

“वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

ये भी पढ़ें अयोध्या: CHC रुदौली में स्टाफ नर्सों के ठुमकों का Viral Video

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें