सिद्धार्थनगर: गोल्डन पब्लिक स्कूल नावडीह में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

गोल्डन पब्लिक स्कूल नावडीह में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

संवाददाता – मोहम्मद भिखूल्लाह सिद्धार्थनगर। ग्राम नावडीह, पोस्ट बिस्कोहर स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। अंत में स्वतंत्रता, एकता और भाईचारे के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़ें एटा: 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान आईटीआई पर 79वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें