सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति रंग में रंगा कार्यक्रम
प्रयागराज। ग्राम पंचायत सरांय जयराम स्थित सत्यम विद्या मंदिर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूद्र सेना प्रयाग के संचालक सुनील तिवारी ‘रूद्र’ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में सुनील तिवारी ‘रूद्र’ ने कहा, हमारे देश की स्वतंत्रता अनगिनत महापुरुषों और क्रांतिकारियों के बलिदानों की देन है। हमें उनके त्याग और संघर्ष को सदैव स्मरण रखना चाहिए और राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और जोशीले देशभक्ति गीतों व नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों से सराहा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान पंकज पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, ज्ञानबाबू पाण्डेय, प्रबंधक सत्यम गुप्ता, मनीष गुप्ता, रूबी, रूचि, रिशा, सुशील पटेल, रवींद्र यादव समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर: गोल्डन पब्लिक स्कूल नावडीह में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया













