सहकारी समिति उल्दा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव

सहकारी समिति उल्दा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ परिसर

प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के ग्राम उल्दा स्थित सहकारी समिति परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। सुबह से ही समिति कार्यालय और विद्यालय परिसर तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगे फूलों व सजावट से सुसज्जित नजर आ रहे थे। हर कोना देशभक्ति की उमंग और उत्साह से भरा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण चंद्र पांडे, अध्यक्ष सहकारी संघ नवाबगंज, द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर और सलामी देकर हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान सभी उपस्थित लोग एक स्वर में *जन गण मन* गाकर तिरंगे को नमन करते दिखे। विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि लालेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाली सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि यह दिन हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

सहकारी समिति के सचिव पवनसुत शुक्ला ने किसानों की बेहतरी और समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश निर्माण में सक्रिय योगदान का संकल्प लेने का अवसर भी है।

कार्यक्रम में रंजीत पाल, मुकेश मिश्रा, रामचंद्र पांडे, दीपक कुर्ला, श्रवण कुमार तिवारी बुआ, जियालाल गौतम (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बीएसपी) सहित कई सम्मानित ग्रामीण व नागरिक मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें Prayagraj: सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति रंग में रंगा कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें