फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में धूमधाम से ध्वजारोहण

फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में धूमधाम से ध्वजारोहण

बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट फतेहपुर। 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, फतेहपुर में ध्वजारोहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला क्षयरोग नियंत्रण विभाग के सहयोग से किया गया।

समारोह में चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजीत सिंह ने किया। अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि हमें आपसी स्नेह, एकता और सेवाभाव की गंगा बहाते हुए समाजहित के कार्य करते रहना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. निशात शहाबुद्दीन (जिला क्षयरोग अधिकारी), वॉइस चेयरमैन डॉ. रजिया सुल्ताना, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव, सलाहकार संजय श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य व संरक्षक महेंद्र शुक्ल, डॉ. रामनरेश तिवारी, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. तारक नाथ सरकार, के.के. सिंह, आर.के. पांडेय, कौशल कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, शहनूर आलम, अधिवक्ता ऐश्वर्या श्रीवास्तव, विभा मिश्रा, दिलीप कुमार, प्रेमचंद्र मौर्य, विकास कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, रामगोपाल कश्यप, राशिद हुसैन, गोरेलाल, रवि मौर्य, पुनीत वीर विक्रम, सुरेश श्रीवास्तव, और भक्तदास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और सेवा के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें सहकारी समिति उल्दा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें