मदरसा जामिया अहले सुन्नत कादरिया नैमिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति से गूंजा परिसर

मदरसा जामिया अहले सुन्नत कादरिया नैमिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति से गूंजा परिसर

बलरामपुर: 15 अगस्त के अवसर पर मदरसा जामिया अहले सुन्नत कादरिया नैमिया, सोनपुर में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसमें मदरसे के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भावपूर्ण भाषणों के माध्यम से आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदरसे के प्रबंधक मौलाना कमरूल्लाह खान नूरी, शिक्षा संचालक मौलाना इलियास नईमी, अध्यक्ष जनाब रफी मोहम्मद साहब और कोषाध्यक्ष जनाब इम्तियाज खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जनाब अब्दुल तौव्वाब ने प्रभावशाली भाषण देकर छात्रों को शिक्षा के महत्व और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मदरसे के सभी सदस्य, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक मौलाना कमरूल्लाह खान नूरी ने सभी अध्यापकों को उपहार स्वरूप एक-एक रूमाल भेंट कर सम्मानित किया। देशभक्ति गीतों और मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।


???? अलीमी बुक डिपो – गैसड़ी बाज़ार ????

हमारे यहाँ उपलब्ध हैं –

  • सभी प्रकार की दीनी किताबें
  • हिंदी व इंग्लिश की कॉपियां, पेन
  • बरेली शरीफ के कील, सुरमा, इत्र और अन्य सामान

12 रबीउल अव्वल के शुभ अवसर पर –

  • सभी प्रकार के झंडे
  • स्टीकर
  • अन्य सजावटी सामग्री
  • उचित दामों पर उपलब्ध
  • एक बार सेवा का अवसर दें,

???? पते पर पधारें –अलीमी बुक डिपो, गैसड़ी बाज़ार

ये भी पढ़ें फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में धूमधाम से ध्वजारोहण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें