स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञान कली इंटर कॉलेज में सामाजिक सरोकार और देशभक्ति का अनूठा संगम
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत सोहावल (अयोध्या): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मीरपुर कांटा स्थित ज्ञान कली इंटर कॉलेज में देशभक्ति और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोहावल प्रथम से जिला पंचायत सदस्य विनीता रावत ने शिरकत की, जबकि उनके प्रतिनिधि अजय रावत ने विद्यालय की बच्चियों से राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
अपने विवाह वर्षगांठ के अवसर पर विनीता रावत ने विद्यालय की दो गरीब परिवारों की बेटियों को नई साइकिल भेंट की, जिसे पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, सपा नेता अशोक चौधरी ने विद्यालय को 10 सीलिंग फैन देने की घोषणा की, जिससे बच्चों में उत्साह और बढ़ गया।
विद्यालय परिवार ने अजय रावत और अशोक चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधा में अहम योगदान देगा। दोनों ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की हर संभव मदद भविष्य में भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर के.के. सिंह, सौरभ सिंह, समरेंद्र कुमार सिंह, महेश चंद्र दुबे, अजय तिवारी, रेखा प्रिया मिश्रा, नैंसी सिंह, ज्योति यादव, कीर्ति, अंशिका तिवारी, मनोज यादव सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें मदरसा जामिया अहले सुन्नत कादरिया नैमिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति से गूंजा परिसर














