सोनिया गांधी की किताब लॉन्च होते ही विवादों में, अन्ना आंदोलन से RSS की स्थापना तक 3 तथ्यों पर उठे सवाल

 सोनिया गांधी की किताब लॉन्च होते ही विवादों में, अन्ना आंदोलन से RSS की स्थापना तक 3 तथ्यों पर उठे सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ लॉन्च होते ही विवादों में आ गई है। 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन से जुड़े कई अनुभव और घटनाओं का जिक्र किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किताब के कुछ तथ्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

तीन तथ्यों को लेकर सोशल मीडिया पर दावा

‘Facts’ नाम के एक एक्स अकाउंट ने किताब के कुछ पन्नों की तस्वीरें साझा करते हुए तीन कथित तथ्यात्मक गलतियों का दावा किया है।

पहला मामला अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए आंदोलन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, किताब में इस आंदोलन का साल 2012 बताया गया है, जबकि यह आंदोलन 2011 में हुआ था।

दूसरा दावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना को लेकर है। पोस्ट में कहा गया है कि किताब में संघ की स्थापना का वर्ष 1921 लिखा गया है, जबकि RSS की स्थापना 1925 में हुई थी।

तीसरा सवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल के निधन के वर्ष को लेकर उठाया गया है। दावा है कि किताब में उनके निधन का साल 2022 बताया गया है, जबकि अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को हुआ था।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कुछ लोगों ने सोनिया गांधी पर तंज कसा, तो कुछ उनके समर्थन में दिखाई दिए।

रविंद्र नाम के एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए इसे काल्पनिक रचना बताया। वहीं सात्विक नाम के यूजर ने किताब लिखने में AI के इस्तेमाल की आशंका जताई और मनगढ़ंत तथ्यों को लेकर टिप्पणी की।

इसके अलावा ‘बुक पब्लिशिंग कोच’ नाम के एक यूजर ने किताब की फैक्ट-चेकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए। यूजर ने दावा किया कि प्रकाशन से पहले किताब की विस्तृत तथ्य-जांच को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल किताब के पन्नों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इन कथित गलतियों पर सोनिया गांधी या प्रकाशक की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें