मदरसा अलजामेआतुल फातिमा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और देशभक्ति कार्यक्रम
बलरामपुर। तैबा नगर, निकट परसोहया स्थित मदरसा अलजामेआतुल फातिमा पब्लिक स्कूल, खमरया में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक मोहम्मद सलीम द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देने से हुई।
इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद हैदर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और भारत की आज़ादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज़ादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए हमें देश की प्रगति के लिए शिक्षा और एकता के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई और उन्हें देश के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी गई। उपस्थित सभी शिक्षक, छात्र और ग्रामीण देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आए।
ये भी पढ़ें 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय जोन डी सराभा नगर लुधियाना में हुआ ध्वजारोहण














