एटा में अवैध बसों पर प्रशासन का शिकंजा, दो बसें सीज; अवैध ऑटो स्टैंड भी हटवाया

एटा में अवैध बसों पर प्रशासन का शिकंजा, दो बसें सीज; अवैध ऑटो स्टैंड भी हटवाया

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में अवैध वाहन संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध रूप से सवारियां भर रही दो बसों को सीज कर दिया। साथ ही बस स्टैंड के आसपास संचालित अवैध ऑटो स्टैंड को भी हटवा दिया गया।यह कार्रवाई सीओ यातायात अरुण कुमार, एआरटीओ शिवम यादव और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।अधिकारियों का उद्देश्य शहर में लगने वाले जाम पर अंकुश लगाना और आमजन को आवागमन में राहत दिलाना है। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में यातायात माह के तहत लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अवैध वाहन संचालन करने वालों को साफ संदेश है कि नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई