कुरावली मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

कुरावली मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

संवादाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अमित कुमार और उनकी 28 वर्षीय पत्नी पिंकी के रूप में हुई है। दोनों हरदोई जिले के बेनीगंज सिकंदरपुर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दंपति फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें