संविधान हमारी राष्ट्रीय आत्मा: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï।

संविधान हमारी राष्ट्रीय आत्मा: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 26 नवंबर। जिला सचिवालय प्रांगण में वीरवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को समर्पित इस आयोजन में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मियों को संविधान दिवस के उपलक्ष में संकल्प दिलाया और सभी को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।
संविधान दिवस के अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है। यह हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। संविधान हमें बताता है कि अधिकारों के साथ कर्तव्य भी उतने ही अनिवार्य हैं। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो भारत दुनिया के सर्वोत्तम लोकतंत्रों में अपनी पहचान और भी मजबूत करेगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्पित गोयल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ किरण सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल तथा कई विभागों से आए अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई