संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम का दिया संदेश: हरपाल ढांडा।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
पानीपत, 26 नवंबर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जालंधर से कांशी तक आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के पानीपत ग्रामीण विधानसभा में आगमन पर बाबरपुर के सामने एल्डिको गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के प्रतिनिधि एवं बड़े भाई हरपाल ढांडा ने किया।
इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न गांवों के सरपंचगण, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर सभी मनुष्यों को समान मानने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढऩे का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का जनसंकल्प है। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देती हैं
हरपाल ढांडा ने कहा कि हमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि संत रविदास जी के समतामूलक विचारों को प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना भी सामाजिक समरसता और समानता के इसी विचार को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हमें मिल-जुलकर एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देना है, जहां जाति, वर्ग और किसी भी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान सम्मान मिले।समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी सरपंचों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।










