रायबरेली: प्रधान चुनावी रंजिश में मारपीट, चार लोग घायल, दो की हालत नाजुक

रायबरेली: प्रधान चुनावी रंजिश में मारपीट, चार लोग घायल, दो की हालत नाजुक

रायबरेली। जिले के खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था गांव में प्रधानी को लेकर चल रही चुनावी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान के भतीजे और उनके साथियों ने मयंक मिश्रा और उनके परिवार पर हमला कर दिया।

इस घटना में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह घटना गांव में लगातार बढ़ रही चुनावी तनातनी और आपसी रंजिश को उजागर करती है।

ये भी पढ़ें शुभ योगों का महासंयोग, इस दिन होगा कान्हा का जन्मोत्सव 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें