गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की चार साल की उपलब्धियां, व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव
दैनिक चक्र न्यूज़ | पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एडिशनल कमिश्नर यातायात श्री राजकरन नैय्यर के नेतृत्व में,कमिश्नरेट गठन के बाद यातायात व्यवस्था को मिली नई पहचान, पुलिस बल में बढ़ोतरी से लेकर 500 से अधिक ट्रैफिक वॉलंटियर्स की तैनाती तक हुए बड़े बदलाव,गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के चार वर्ष पूर्ण होने पर यातायात पुलिस ने वर्ष 2026 की अपनी प्रमुख उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया है। कमिश्नरेट गठन के बाद यातायात व्यवस्था को अधिक मजबूत, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए संगठनात्मक, संरचनात्मक, तकनीकी एवं जनजागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।पुलिस बल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी: यातायात पुलिस में टीआई की संख्या 6 से बढ़ाकर 11, टीएसआई की संख्या 25 से बढ़ाकर 125 तथा मुख्य आरक्षी/आरक्षियों की संख्या 470 से बढ़ाकर 718 की गई। यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए डीसीपी, एडीसीपी और तीन एसीपी स्तर पर नेतृत्व की व्यवस्था भी की गई।500 से अधिक ट्रैफिक वॉलंटियर्स की तैनाती: यातायात संचालन, रिसर्च एवं आरएंडडी, सोशल मीडिया और ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए चार विशेष टीमें गठित की गईं। प्रमुख चौराहों, स्कूलों और व्यस्त मार्गों पर यातायात नियंत्रण तथा नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।










