लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के पावन अवतरण दिवस पर सभी को मंगलकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम और भक्ति का संचार करें। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से समाज में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना हो।”
योगी ने अपने शुभकामना संदेश के अंत में लिखा — “कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्।”
प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें रायबरेली: प्रधान चुनावी रंजिश में मारपीट, चार लोग घायल, दो की हालत नाजुक












