प्रतापगढ़ ऑपरेशन सेफ स्पीड गंगा एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीड के खिलाफ अभियान, 102 वाहनों का चालान, ₹2.04 लाख जुर्माना
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 102 वाहनों का चालान किया गया और कुल ₹2,04,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। यातायात उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलाए गए अभियान में ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।












