बाघराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश।
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बाघराय के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने हमराही कांस्टेबल संदीप कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 367/2024, धारा 115(2), 351(3), 352, 110 एवं 117(2) बीएनएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त रिंकू पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम धनवासा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को 28 नवंबर 2026 को पाण्डेय तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए











