बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत, दो परिवारों में मचा कोहराम

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत, दो परिवारों में मचा कोहराम

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की जान चली गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यश और अमन पनीर की सप्लाई देने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अमावां गांव के पास दौलत का पुरवा के निकट उनकी बाइक की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल यश ने लालगंज ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अमन को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में यश की उम्र 16 वर्ष और अमन की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।
दोनों किशोरों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें