ऊँचाहार में ई-रिक्शा से अगवा कर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार(रायबरेली)।
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ कक्षा 11 की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्रा को ई-रिक्शा के माध्यम से अपने एक दोस्त के घर ले गया। आरोप है कि वहाँ करीब पाँच घंटे तक छात्रा को रखा गया और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पीड़िता ने ऊँचाहार कोतवाली पहुँचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।











