प्रतापगढ़ में खाद्य विभाग का छापा, भारी मात्रा में दूध-पनीर नष्ट; 5.51 लाख का मिल्क पाउडर जब्त
संवाददाता मोहित पाल
प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेसर्स श्यामलाल एंड संस के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री को नष्ट कराया और मिल्क पाउडर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 2,880 लीटर मिश्रित दूध, 8 कुंतल पनीर और 335 किलो क्रीम नष्ट कराई गई। वहीं, 5.51 लाख रुपये कीमत का 1,625 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया।
टीम ने दूध, खोया, पनीर और मिल्क पाउडर सहित चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रतिष्ठान में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे बंद कराने के साथ लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया।











