एटा – दबंगों ने किसान नेता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती
संवाददाता योगेंद्र सिंह. एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत भगीपुर गांव में दबंगों ने किसान नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर किसान नेता विक्की ठाकुर पर पिस्टल और पथराव से हमला किया।

हमले के दौरान आरोपियों ने विक्की ठाकुर को पिस्टल की बट से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की हालत नाजुक देखते हुए पुलिस ने उन्हें तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
सूत्रों के अनुसार हमलावर अमर लोधी ने पिस्टल से फायरिंग भी की और अपने गुर्गों संग मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने आरोपी अमर लोधी समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें रामगढ़ की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि












