LDA के दागी इंजीनियरों पर गाज, शासन ने मांगी रिपोर्ट – निलंबन की तलवार लटकी
लखनऊ। राजधानी विकास प्राधिकरण (LDA) में अवैध निर्माण पर मिलीभगत का मामला गंभीर रूप से सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक शासन ने दोषी इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अवैध निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने और अनदेखी करने में कई AE और JE की भूमिका संदेह के घेरे में है। शासन ने ऐसे दागी इंजीनियरों की सूची और रिपोर्ट मांगी है।
यदि समय पर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई तो शासन सीधे तौर पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों पर निलंबन की तलवार चला सकता है।
LDA में लंबे समय से अवैध निर्माण और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। अब शासन की सख्ती से इंजीनियरों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों का कहना है कि इस बार कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिम्मेदार अफसरों पर गाज गिरना तय है।
ये भी पढ़ें एटा: दबंगों ने किसान नेता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती













