एटा: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व त्योहारों की तैयारियों पर मंथन

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व त्योहारों की तैयारियों पर मंथन

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर आगामी त्योहारों की तैयारियों, संगठन विस्तार और विभिन्न हिंदू कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन के ब्रज संभाग प्रभारी दिलीप पचौरी (बिट्टू), मोहित पाठक, प्रभात कुलश्रेष्ठ, नलिन राजन गुप्ता, दीपक कुशवाह सहित महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में जनपद में हिंदू समाज को एकजुट करने हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता और एकता का संदेश पहुंचे। पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू महासंघ समाज सेवा, धार्मिक आस्था और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

बैठक उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें दो गाँवों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक गंभीर घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया