महक-परी फिर विवादों में: जबरन सेल्फी से भिड़े युवकों के साथ, वीडियो वायरल
संभल/अमरोहा: यूपी की सोशल मीडिया सेंसेशन महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अमरोहा के जोया इलाके में रात को स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। विवाद की शुरुआत एक बाइक के हल्के टच से हुई, लेकिन असल वजह सेल्फी लेने को लेकर हुई नोकझोंक बताई जा रही है।
महक और परी के अनुसार, कुछ युवकों ने उनसे जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की, और मना करने पर बहस शुरू हो गई। घटना के दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महक-परी कौन हैं?
ये दोनों लड़कियां संभल जिले की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर अपने विवादित कंटेंट—गालियों और अश्लील रील्स—के लिए पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। इससे पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, और कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने माफी मांगकर अश्लील कंटेंट से तौबा कर ली थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर उन्हें ट्रेंड करा दिया है।
ये भी पढ़ें जन्माष्टमी पर थाने में ‘नौलखा मंगा दे’ गीत पर डांस, इंस्पेक्टर निलंबित












