किसानों को पारदर्शी व्यवस्था में मिल रहा उर्वरक : जिलाधिकारी

किसानों को पारदर्शी व्यवस्था में मिल रहा उर्वरक : जिलाधिकारी

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर जनपद की सभी सहकारी समितियों एवं कृभको केंद्रों पर किसानों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उर्वरक वितरण कराया गया। इस दौरान कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह एवं सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता सतीश कुमार ने विभिन्न समितियों और केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस की मौजूदगी में खतौनी के आधार पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया।

जनपद में वर्तमान में यूरिया 12,143 मीट्रिक टन, डीएपी 6,227 मीट्रिक टन एवं एनपीके 3,265 मीट्रिक टन उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई कि वे आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक खरीदें तथा संतुलित मात्रा में प्रयोग करें।

सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि खतौनी व आधार कार्ड पर ही उर्वरक दें तथा रेट सूची, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और PoS मशीन की पर्ची किसानों को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें महक-परी फिर विवादों में: जबरन सेल्फी से भिड़े युवकों के साथ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें