घायल मॉनिटर लिजर्ड (विषखोपड़ा) का कराया गया उपचार, फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र के बाघराय निवासी वन्यजीव प्रेमी कृष्ण कुमार ने इंसानियत और जागरूकता की मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10 बजे देवरी हरदो पट्टी निवासी कमलेश विश्वकर्मा ने फोन कर सूचना दी कि एक विषखोपड़ा (Monitor Lizard) किसी जानवर के हमले में घायल हो गया है।

सूचना मिलते ही कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक विषखोपड़ा को पकड़कर नजदीकी डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले गए। उपचार के बाद बिना कोई चोट पहुंचाए मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित दूरस्थ जंगल में छोड़ दिया गया।
लोगों से अपील
कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि आपके घर या खेत-खलिहान में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उसे पकड़ने की कोशिश या छेड़खानी न करें। उचित दूरी बनाए रखें और तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोग उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
???? कृष्ण कुमार (निवासी–बाघराय, कुंडा, प्रतापगढ़) मोबाइल : 9198615844
ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित एटा दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा












