मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित एटा दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित एटा दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित एटा आगमन को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एटा श्री प्रेम रंजन सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन योजनाओं का विस्तार से मूल्यांकन किया। महोदय ने सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग भी की। पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती, जनपद एटा के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य प्रशासनिक/शासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें डीएम के आदेश पर एटा जनपद के सभी विद्यालयों में कल रहेगा अवकाश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal