डीएम के आदेश पर एटा जनपद के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर बुधवार को जनपद एटा के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा। डीएम के निर्देश पर यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़ें खबर का असर : विभाग ने अधीक्षक को कौड़िहार से हटाया












