प्रयागराज : कौड़िहार सीएचसी प्रकरण में अधीक्षक दोषी, जांच रिपोर्ट में पुष्टि
12 अगस्त 2025 को दैनिक चक्र की खबर का बड़ा असर
प्रयागराज। कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा शराब के नशे में जूनियर डॉक्टर रविंद्र पांडेय से मारपीट किए जाने का मामला अब विभागीय जांच में भी सही साबित हो गया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन सदस्यीय कमेटी ने पूरी कर कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंप दी है।
रिपोर्ट में अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी को दोषी पाया गया है। कमेटी में एसीएमओ डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. आरसी पांडेय और डॉ. राजेश कुमार शामिल थे। माना जा रहा है कि अब उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई तय है।
क्या था मामला
12 अगस्त 2025 की रात अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने शराब के नशे में अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया था। उन्होंने जूनियर डॉक्टर रविंद्र पांडेय को थप्पड़ मारा, गालियां दीं और उनकी बाइक को भी लात मारकर गिरा दिया। घटना का वीडियो एक मरीज के तीमारदार ने बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जांच और कार्रवाई
13 अगस्त को तत्कालीन सीएमओ ने जांच कमेटी गठित की थी। बयान दर्ज कराते समय अधीक्षक खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करते रहे। लेकिन जांच कमेटी ने सभी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया।
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी संज्ञान लेकर तत्कालीन सीएमओ को निर्देशित किया था कि अधीक्षक को हटाया जाए।
दैनिक चक्र खबर का असर
12 अगस्त 2025 को दैनिक चक्र ने यह खबर सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग पर कार्रवाई का दबाव बना और जांच की प्रक्रिया तेज हुई।
ये भी पढ़ें प्रयागराज : कौडिहार सीएचसी अधीक्षक का नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल












