मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन से पहले जवाहर तापीय पावर प्लांट में तैयारियों का दौर तेज
संवादाता अमन अहमद। एटा। तहसील सदर क्षेत्र स्थित जवाहर तापीय पावर प्लांट, मलावन में 21 अगस्त को श्री सीमेंट की फैक्ट्री के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शनिवार देर रात से ही पावर प्लांट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की गहमागहमी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी और डीएम लगातार अधिकारियों से संपर्क साधे रहे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहे।
कार्यक्रम स्थल पर सजावट, मंच निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पावर प्लांट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। वहीं यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष योजनाएं बनाई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रह सके। इससे क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, CID एपिसोड और वेब सीरीज से सीखा हत्या का तरीका












