मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में 20 अगस्त को जिलाधिकारी एटा श्री प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया कवरेज की सुविधाएँ एवं आपातकालीन योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर विशेष ध्यान दिया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए उच्च स्तरीय सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, एएसपी अपराध श्री योगेंद्र सिंह, एएसपी कासगंज श्री राजेश भारती सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने की रणनीति तय की।

ये भी पढ़ें स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जनता की समस्याओं पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal