एसएसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को दिया मार्गदर्शन
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। पुलिस लाइन एटा में चल रहे प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस व्यवहार, बीट आरक्षी की जिम्मेदारियां, बीट सूचना संकलन, साइबर फ्रॉड की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि बीट आरक्षी पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होता है, अतः उसका व्यवहार और कार्यशैली जनता का विश्वास जीतने वाला होना चाहिए। साथ ही साइबर अपराधों से निपटने के लिए जागरूकता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस संगठन की संरचना, विभिन्न शाखाओं की भूमिका तथा पुलिस सेवा के नैतिक मूल्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए आरक्षियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना रहा।
ये भी पढ़ें अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, एटा में विज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन












