प्रतापगढ़ : कुएं में मिली किशोरी की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रतापगढ़ : कुएं में मिली किशोरी की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता पंकज गुप्ता प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नौबस्ता में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर स्थित एक कुएं में 17 वर्षीय किशोरी का शव उतराता हुआ देखा गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक मृतका पंचम सरोज की पुत्री थी, जो बीते बुधवार शाम करीब 3 बजे घर से नाराज होकर निकली थी। परिजनों का कहना है कि उसने कहा था कि वह अपनी बुआ के घर जा रही है। देर शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू हुई, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उसकी लाश देखी।

सूचना पाकर जेठवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई और वजह।

ये भी पढ़ें विहिप की युवा इकाई बजरंग दल ने स्थापना दिवस मनाया, युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें